10 में से 7 शहरी भारतीय जल्दी होना चाहते हैं रिटायर लेकिन बचत में है कमी: स्टडी
ऐक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और कांतार के अध्ययन के अनुसार, 10 में से 7 शहरी भारतीय वित्तीय रूप से तैयार होने पर 58-60 साल की पारंपरिक उम्र से पहले रिटायर होना चाहते हैं। इनमें से आधे 50 साल से पहले वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, भारतीयों ने अपने लक्षित सेवानिवृत्ति कोष का औसतन केवल 28% ही जुटाया है।