10 में से 9 बार सही भविष्यवाणी करने वाले शख्स ने बताया अगले अमेरिकी राष्ट्रपति का नाम
पिछले 10 में से 9 अमेरिकी चुनावों में विजेता के नाम की सही भविष्यवाणी करने वाले इतिहासकार ऐलन लिचमैन ने बताया है कि अमेरिका की अगली राष्ट्रपति कमला हैरिस होंगी। दरअसल, लिचमैन विजेता की भविष्यवाणी करने के लिए जिन 13 बिंदुओं को आधार बनाते हैं उनमें से 8 हैरिस के पक्ष में जबकि 3 डॉनल्ड ट्रंप के पक्ष में हैं।