10 माह के बच्चे ने बिहार में सांप को पकड़कर मुंह में डाला, तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा परिवार
नवादा (बिहार) में हाल ही में 10-महीने के बच्चे ने खेलते हुए सांप को पकड़कर अपने मुंह में डाल लिया जिसके बाद बच्चे की मां ने तुरंत सांप को छुड़ाया और पिता ने उसे मार डाला। माता-पिता तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने बताया कि वह स्वस्थ है। जांच में सामने आया कि सांप ज़हरीला नहीं था।