10 मिनट में फूड डिलीवरी सेवा पर पुनर्विचार कर रही है ज़ोमैटो: रिपोर्ट

इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, ज़ोमैटो 10 मिनट में फूड डिलीवरी सेवा पर पुनर्विचार कर रही है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी गुरुग्राम में पायलट परीक्षण में सभी ऑर्डर समयसीमा में डिलीवर नहीं कर सकी और हीटवेव व अन्य कारणों से इसमें 15-20 मिनट की देरी हो रही। कंपनी ने कथित तौर पर बेंगलुरु में सेवा शुरू करने की योजना रोक दी है।

Load More