10 मिनट में बिक गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पहले वनडे विश्व कप 2023 मैच के टिकट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के वनडे विश्व कप 2023 के पहले मैच के टिकट 10 मिनट में बिक गए हैं। यह मैच 8 अक्टूबर को एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई) में होगा जिसके टिकटों की ऑनलाइन बिक्री गुरुवार रात 8 बजे शुरू हुई थी। गौरतलब है, 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को होगा।