10 राज्यों की 31 विधानसभा व केरल की लोकसभा सीट पर उप-चुनाव को लेकर मतदान हुआ शुरू
झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही बुधवार को 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उप-चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो गया है। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में हैं। गौरतलब है कि सिक्किम की दो विधानसभा सीटों पर 2 उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं।