10 विकेट हॉल के बावजूद टीम में जगह नहीं मिलने पर निराशा होती है: न्यूज़ीलैंड के एजाज़
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में टीम में जगह नहीं मिलने पर न्यूज़ीलैंड के स्पिनर एजाज़ पटेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "10-विकेट हॉल करने के बाद भी टीम में मौके नहीं मिलने से निराशा होती...लेकिन इंतजार ही आपकी भूख बढ़ाती है।" एजाज़ टेस्ट मैच की एक पारी में 10-विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज़ बने थे।