10 वर्षीय बच्चे को जयपुर के अस्पताल में O+ की जगह चढ़ा दिया गया AB+ खून; हालत गंभीर
जयपुर के एक अस्पताल में एक 10-वर्षीय बच्चे को कथित तौर पर गलत ग्रुप का खून चढ़ा दिया गया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर है। लड़के का ब्लड ग्रुप O+ है और उसे AB+ खून चढ़ा दिया गया। अस्पताल ने कहा, "जांच के लिए समिति गठित की गई है। हमने पता लगाने के लिए टेस्ट किया लेकिन सबूत नहीं मिला"