10 वर्षीय भारतीय मूल की लड़की ने AGT में किया परफॉर्म, महिंद्रा बोले- रॉक म्यूज़िक की देवी है
माया नीलकांतन नामक भारतीय मूल की 10-वर्षीय लड़की ने 'अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट (एजीटी)' में गिटार परफॉर्मेंस दिया है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 'X' पर माया के परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "देवियों की भूमि से यह रॉक म्यूज़िक की देवी है। हमें महिंद्रा ब्लूज़ (म्यूज़िक फेस्टिवल) में परफॉर्म करवाने के लिए माया को यहां लाना पड़ेगा।"