10 वर्षीय छात्रा के रेप व हत्या के आरोप में कर्नाटक में 51 वर्षीय ट्यूशन टीचर गिरफ्तार
मंड्या ज़िले (कर्नाटक) में एक 10-वर्षीय छात्रा के रेप व हत्या के आरोप में 51-वर्षीय ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी चॉकलेट देकर छात्रा को सुनसान जगह ले गया और रेप के बाद हत्या कर शव एक निर्माणाधीन इमारत के गड्ढे में फेंक दिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।