10 साल IAF में किया काम, अब अक्षय-ऋतिक को दे रहीं ट्रेनिंग; कौन हैं वर्लिन पवार?
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की पूर्व स्क्वॉड्रन लीडर वर्लिन पवार 10 साल सेवा देने के बाद 2018 में रिटायर हुईं और फिर उन्होंने आईपीएल में टेक सिक्योरिटी की कमान संभाली। अब वह आईएएफ पर बनी फिल्मों (फाइटर, ऑपरेशन वैलेंटाइन, स्काईफोर्स) में ऐक्टर्स को प्रशिक्षित कर रही हैं। वह 12वीं कक्षा के बाद ही एनसीसी में शामिल हो गई थीं।