10 साल पुराने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की बढ़ी मियाद, आज थी आखिरी तारीख
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 10 वर्ष से अधिक समय पहले जारी किए गए और उसके बाद से अपडेट नहीं किए गए आधार कार्डों को फ्री में अपडेट करने की मियाद 3 महीने बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दी है। पहले यह समयसीमा 14 सितंबर थी। समयसीमा के बाद आधार कार्ड में किसी भी बदलाव के लिए ₹50 देने होंगे।