10 साल पहले खोया मुस्लिम बेटा हैदराबाद के परिवार से मिला, हिंदू परिवार ने ले लिया था गोद
हैदराबाद में 10 साल पहले लापता हुआ खलील नामक युवक 22 साल की उम्र में अपने परिवार से मिला है। कुछ समय गाज़ियाबाद के शेल्टर होम में रहे खलील को 3 साल पहले एक हिंदू परिवार ने गोद लिया था। खलील का आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की गई तो बायोमैट्रिक रिकॉर्ड में दर्ज उसकी प्रोफाइल से उसकी पहचान हुई।