10 साल बाद एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चेयरमैन पद से हटेंगे सुनील मित्तल
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नॉन एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन सुनील भारती मित्तल 10 साल बाद अपने पद से हटेंगे। वह 30 सितंबर को पदमुक्त हो जाएंगे। इसके बाद 1 अक्टूबर से 3 साल के लिए कंपनी की कमान शबनम सिन्हा संभालेंगी। वह फिलहाल बैंक के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं और पहले वह वर्ल्ड बैंक के साथ भी काम कर चुकी हैं।