10 साल में 3 लाख तक पहुंच जाएगा सेंसेक्स, अरबपति निवेशक ने की भविष्यवाणी
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ के चेयरमैन और को-फाउंडर रामदेव अग्रवाल ने भविष्यवाणी की है कि भारत का इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स 2030 तक 1.5 लाख और 2035 तक 3 लाख के आंकड़े को छू लेगा। बकौल अग्रवाल, 45 साल के इतिहास में बाज़ार 15% की सीएजीआर से बढ़ा है जिसका मतलब है कि यह हर 5-साल में दोगुना हो रहा है।