10 साल से लिव-इन में रह रही युवती का यूपी में सड़क पर मिला शव, पार्टनर पर कार से रौंदने का आरोप
लखनऊ (यूपी) में 30-वर्षीय युवती गीता शर्मा का शव शुक्रवार सुबह सड़क पर मिला और भाई लालचंद ने उसके पार्टनर गिरिजा शंकर पर उसे कार से रौंदने का आरोप लगाया। गीता प्रॉपर्टी डीलर थी और 10 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। बकौल लालचंद, गीता के नाम पर ₹1 करोड़ का बीमा था जिसके लिए गिरिजा ने उसकी हत्या की।