ब्रैंड फाइनेंस के मुताबिक, टाटा समूह $28.6 बिलियन के मूल्यांकन के साथ भारत का सबसे मूल्यवान ब्रैंड है। वहीं, $14.2 बिलियन के मूल्यांकन के साथ इन्फोसिस दूसरे और एचडीएफसी बैंक ($10.4 बिलियन) तीसरे स्थान पर है। सूची में एलआईसी चौथे, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ 5वें, एसबीआई छठे, एयरटेल 7वें, एचसीएल टेक 8वें, लार्सन ऐंड टुब्रो 9वें और महिंद्रा 10वें पायदान पर है।