10 साल तक कैंसर की दवाएं लेनी होंगी, मई के आखिरी हफ्ते से रेडियो थेरेपी शुरू होगी: छवि
ऐक्ट्रेस छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा है कि हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनको अगले 10-साल तक कैंसर की दवाइयां लेनी होंगी। उन्होंने कहा, "रेडियो थेरेपी...मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी...फिज़ियोथेरेपी शुरू हो रही है...ताकि दाहिने हाथ को हिला सकूं...यह तकलीफदेह है।" उन्होंने पोस्ट में पति मोहित हुसैन की तारीफ की है।