10 साल पहले मर चुकी महिला को एमपी में भेजा गया ₹7.56 करोड़ का आयकर नोटिस
आयकर विभाग ने 10 साल पहले मर चुकी मध्य प्रदेश की सरकारी शिक्षिका को लगभग ₹7.56 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा है। शिक्षिका के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला सामने आया है। उन्हें बताया गया कि 2017-18 में एक कंपनी द्वारा उषा के पैन विवरण का दुरुपयोग किया गया था और नोटिस उसी ट्रांज़ैक्शन से संबंधित है।