10 साल बाद ससुराल पहुंचे लालू, मज़ाक में कहा- 'साला नहीं आया तो ससुराल में पांव नहीं रखूंगा'
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव बुधवार को करीब 10 साल बाद गोपालगंज के सेलार कला में अपनी ससुराल पहुंचे। लालू को रिसीव करने उनका कोई साला नहीं पहुंचा तो उन्होंने मज़ाक में कहा कि जब तक साला नहीं आएगा वह ससुराल में पांव नहीं रखेंगे। हालांकि बाद में उनके साले उन्हें रिसीव करने पहुंच गए।