10 साल लग गए: 'डंकी' में शाहरुख के साथ फिल्म का हिस्सा बनने पर तापसी
'डंकी' फिल्म में शाहरुख खान के साथ फिल्म का हिस्सा बनने पर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ट्वीट किया है, "एक सुपरस्टार ने एक बार कहा था 'अगर किसी चीज़ को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात तुम्हें उससे मिलाने में लग जाती है'।" उन्होंने कहा, "ईमानदारी, कड़ी मेहनत...और लगन को सलाम। लगभग 10 साल लगे...फाइनली 'ऑल इज़ वेल'😁।"