100+ छात्राओं से गैंगरेप के मामले का अजमेर में कैसे हुआ था खुलासा जिसमें 6 को हुई है उम्रकैद?
अजमेर (राजस्थान) में 100 से अधिक छात्राओं से गैंगरेप के जिस 32 साल पुराने मामले में 6 दोषियों को उम्रकैद हुई है उसका खुलासा एक अखबार में खबर छपने के बाद हुआ था। आरोपी, छात्राओं का रेप कर उनकी अश्लील तस्वीरें खींचते और उन्हें ब्लैकमेल कर अन्य लड़कियों को लाने को कहते थे। कुछ पीड़िताओं ने खुदकुशी कर ली थी।