100 एक्सोसोलर प्लैनेट्स में जीवन की संभावना है, इंसान वहां जाकर बस सकते हैं: इसरो प्रमुख
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में बताया है, "अबतक 5000 एक्सोसोलर प्लैनेट्स (हमारे सोलर सिस्टम के बाहर तारे की परिक्रमा करने वाले ग्रह) की खोज हो चुकी है।" उन्होंने बताया, "इनमें से 100 में जीवन की संभावना है...संभवत: इंसान वहां जाकर रह सकते हैं लेकिन वहां पहुंचने के लिए बहुत अधिक स्पीड की ज़रूरत होगी।"