100 किलो वज़नी शार्क ने मालदीव में महिला को काटा, 6 इंच के घाव का वीडियो आया सामने
मालदीव के वावू एटोल में डाइविंग कर रही 30 वर्षीय एक महिला को 100 किलोग्राम वज़नी एक नर्स शार्क ने अचानक काट लिया जिससे उसकी पीठ के बाईं तरफ छह इंच का घाव हो गया है। इस घटना को अंडरवाटर फोटोग्राफर इब्राहिम शफीग ने रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, इस घटना के बाद भी महिला ने डाइविंग करना जारी रखा।