अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि रविवार को होने वाले वनडे विश्व कप-2023 के फाइनल में वह भारत की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। अभिनेता ने अपनी पत्नी के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-न्यूज़ीलैंड विश्व कप सेमीफाइनल मैच देखा था। विश्व कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।