100 से अधिक महिला मरीज़ों के यौन शोषण मामले में पूर्व डॉक्टर पर लगा ₹13,800 करोड़ का फाइन

अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व बाल रोग विशेषज्ञ स्टुअर्ट कॉपरमैन पर 100 से ज़्यादा महिला मरीज़ों के यौन शोषण मामले में ₹13,800 करोड़ का जुर्माना लगाया है। कई महिलाओं द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद कॉपरमैन का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। कॉपरमैन ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह पूरी संजीदगी से जांच करते थे।

Load More