100 साल के प्रयास के बाद WHO ने मिस्र को घोषित किया मलेरिया मुक्त
डब्ल्यूएचओ ने मिस्त्र को आधिकारिक तौर पर मलेरिया मुक्त घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि मिस्त्र करीब 100 वर्षों से मलेरिया मुक्त होने के लिए कोशिशें कर रहा था। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने इसे 'ऐतिहासिक' बताते हुए कहा, "मलेरिया कभी मिस्र की सभ्यता में सामान्य हुआ करता था लेकिन अब इतिहास बन चुका है।"