100 साल पुराने दुर्लभ फूलदान ने तोड़ा नीलामी का अपना पुराना रिकॉर्ड, ₹53 लाख में बिका
इंग्लैंड के कोट्सवोल्ड स्थित किंगहैम्स नीलामी घर ने एक 100 साल पुराने मूरक्रॉफ्ट फूलदान की नीलामी करवाई है जो ₹53 लाख में बिका है। इसने सबसे महंगी नीलामी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दरअसल, इससे पहले एक अन्य फूलदान ₹40 लाख में बिका था। 1925 के आसपास बने इस फूलदान को विलियम मूरक्रॉफ्ट द्वारा डिज़ाइन किया गया था।