100 साल पुरानी ईंटें रखने वाले यूपी के युवक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज
गाज़ीपुर (यूपी) निवासी कुंवर नसीम रज़ा का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दूसरी बार नाम दर्ज हुआ है। उन्होंने भारतीय टेराकोटा के 1896 से लेकर 1996 तक के 100 वर्षों की 72 ईंटों का संग्रह किया है। इससे पहले 118 वर्ष पुरानी उर्दू मतदाता सूची संग्रह करने के कारण उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया था।