100 साल पुरानी कंपनी सोस्यो हजूरी बेवरेजेज़ में 50% हिस्सेदारी खरीदेगी रिलायंस
रिलायंस रिटेल वेंचर्स के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड गुजरात की कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स और जूस बनाने वाली कंपनी सोस्यो हजूरी बेवरेजेज़ में 50% हिस्सेदारी खरीदेगी। वहीं, 100 साल पुरानी इस कंपनी के प्रमोटर हजूरी परिवार के पास इसकी शेष हिस्सेदारी रहेगी। रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने 2022 में सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड कैंपा का अधिग्रहण किया था।