बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज़ी के बीच बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को कारोबार के दौरान 999.78 अंक चढ़कर 72,720.96 के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 250 से अधिक अंक चढ़कर 21,928.25 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इन्फोसिस के शेयर में सर्वाधिक तेज़ी रही।