1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी फ्लिपकार्ट: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अपने 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी जो उसके कुल कर्मचारियों का लगभग 5% है। बकौल रिपोर्ट, फ्लिपकार्ट में करीब 22,000 कर्मचारी काम करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लागत घटाने और मुनाफा बनाए रखने के लिए फ्लिपकार्ट ने पिछले साल नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी।