1000 साल पुरानी जापानी शराब UNESCO की हेरिटेज लिस्ट में हुई शामिल
यूनेस्को ने जापान की करीब 1000 साल पुरानी शराब 'साके' को अपनी इन्टैनजिबल हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया है। यूनेस्को में जापानी राजदूत ताकाहिरो कानो ने इसे लेकर आभार जताते हुए कहा कि 'साके' जापान की संस्कृति के लिए 'दिव्य उपहार' है। शुरुआत में 'साके' को बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए शक्तिशाली ड्रिंक माना जाता था।