1,000 साल पुराना 'नग्न पुरुषों' का फेस्टिवल जापान के मंदिर में अंतिम बार हुआ आयोजित
जापान के इवाते प्रांत के एक बौद्ध मंदिर में 1,000 साल पुराना सोमिन-साई फेस्टिवल अंतिम बार मनाया गया है। 'नग्न पुरुषों' के फेस्टिवल के रूप में मशहूर इस फेस्टिवल में हर साल सैकड़ों प्रतिभागी और हज़ारों पर्यटक शामिल होते हैं। एएफपी के मुताबिक, मंदिर ने बुज़ुर्ग आबादी से जुड़ी चुनौतियों का हवाला देकर फेस्टिवल को बंद करने का फैसला लिया।