10,000 लोगों के साथ शूट हुआ 'कंगूवा' में बॉबी और सूर्या के बीच युद्ध का सीन: खबर
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी फिल्म 'कंगूवा' में अभिनेता बॉबी देओल और सूर्या के बीच हुए युद्ध के सीन में उनके अलावा करीब 10,000 लोग और नज़र आएंगे। खबर के अनुसार, पूरे वॉर सीन का विज़ुअलाइज़ेशन, सीन में हुए ऐक्शन और स्टंट इंटरनैशनल एक्सपर्ट की निगरानी में किए गए हैं। फिल्म में बॉबी विलेन की भूमिका निभाएंगे।