1,00,000 वर्गफीट के मैदान पर महाराष्ट्र में बनाया गया विंबलडन का सबसे बड़ा लोगो
कलाकारों द्वारा महाराष्ट्र में 1,00,000 वर्गफीट के मैदान पर विंबलडन का सबसे बड़ा लोगो बनाए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। विंबलडन ने बताया है कि यह लोगो बनाने के लिए कलाकारों ने दो सप्ताह तक काम किया। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "विंबलडन को इसके लिए उन्हें पुरस्कार देना चाहिए।"