1008 छिद्रों वाले कलश से होगा अयोध्या में रामलला का जलाभिषेक, वीडियो आया सामने
'इंडिया टीवी' के मुताबिक, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में 1008 छिद्रों वाला कलश बनाया गया है जिससे प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का जलाभिषेक किया जाएगा। लालू कसेरा नामक कारीगर ने इसे तैयार किया और उन्हें अनुष्ठान के लिए 125 कमंडल, आचमनी पात्र व एक कटोरे जैसा पात्र बनाने का ऑर्डर भी मिला है। कलश का वीडियो सामने आया है।