102 वर्ष की आयु में जापान के सबसे ऊंचे पर्वत पर चढ़ा शख्स, कुछ समय पहले हुआ था हार्ट फेल
जापान के 102 वर्षीय पर्वतारोही कोकिची अकुजावा ने जापान की सबसे ऊंची 3,776 मीटर (12,388 फीट) चोटी माउंट फूजी पर चढ़ाई की है। 102 वर्ष और 51 दिन की उम्र में वह माउंट फूजी के शिखर पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए हैं।
गौरतलब है कि अकुजावा का इस साल की शुरुआत में हार्ट फेल हुआ था।