गुजरात में वोट डालने पहुंची 105 वर्षीय महिला का लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से किया स्वागत
गुजरात के भावनगर में सुमारीबेन नामक 105-वर्षीय महिला मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने पहुंचीं और मतदानकर्मियों ने पोलिंग बूथ पर उनका तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। भावनगर के कलेक्टर ने X पर उनके कई वीडियो शेयर किए और एक वीडियो में उनके आने पर लोग ज़मीन पर फूल डालते हुए दिख रहे हैं।