106 साल के अमेरिकी शख्स ने बनाया सबसे उम्रदराज़ स्काईडाइवर होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
टेक्सस (अमेरिका) के अल्फ्रेड अल ब्लैश्क ने 106 साल और 327 दिन की उम्र में स्काईडाइविंग कर दुनिया के सबसे उम्रदराज़ स्काईडाइवर होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले अल्फ्रेड ने 2020 में 103 साल की उम्र में 14,000 फीट की ऊंचाई से कूदकर सबसे उम्रदराज़ पैराशूट जंपर बनने का रिकॉर्ड बनाया था।