107 साल के हुए 3 युद्ध लड़ने वाले कैप्टन रोमेल सिंह पठानिया, बताया फिटनेस का राज़
3 युद्ध लड़ने वाले और फौज व 'आज़ाद हिंद फौज' में रहे कैप्टन रोमेल सिंह पठानिया का हिमाचल प्रदेश में बैंक कर्मचारियों ने 107वां जन्मदिन मनाया है। पठानिया के अनुसार, वह शाकाहारी हैं और कभी बीड़ी-सिगरेट, शराब और मीट-मच्छी का सेवन नहीं किया। बकौल पठानिया, सात्विक भोजन, चाय-काफी का परित्याग और भूख से कम खाना उनकी सेहत का राज़ है।