10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कम अंक आने पर बिहार के छात्र ने गोली मारकर की खुदकुशी

भागलपुर (बिहार) में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कम अंक आने पर पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से कथित तौर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। एक अधिकारी के अनुसार, परिवार का दावा है कि वह परीक्षाओं में प्राप्त अंकों से खुश नहीं था। बकौल पुलिस, घटना से पहले छात्र ने दोस्तों को मेसेज भेजा था।

Load More