10वीं के छात्र ने टीचर की पिटाई से आहत होकर हरियाणा में लगाई फांसी; नोट में लिखा- मां रोना मत

सोनीपत (हरियाणा) में शनिवार को स्कूल से घर लौटकर 10वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा, "मां, रोना मत...भगवान के दर्शन करने जा रहा हूं। तुम्हारे बीच जल्दी आऊंगा।" परिवार का आरोप है कि बोर्ड पर बनी ड्रॉइंग मिटाने को लेकर एक टीचर ने उसे पीटा जिससे वह आहत था।

Load More