10वीं के सिलेबस से 'प्रस्तावना' वाला हिस्सा नहीं हटाया गया है: रिपोर्ट
ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 9वीं की सामाजिक विज्ञान की नई NCERT किताबों से 'संविधान की प्रस्तावना' और 'धर्मनिरपेक्षता' जैसे संदर्भ हटाए जाने की रिपोर्ट्स भ्रामक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 'प्रस्तावना' सभी पुस्तकों के शुरुआती पन्नों में पहले की तरह है, इसे हटाया नहीं गया है और यह अभी भी 10वीं के सिलेबस का हिस्सा है।