10वीं की ज़िला टॉपर को हिमाचल में एक दिन के लिए बनाया गया डिप्टी कमिश्नर
हिमाचल प्रदेश के मंडी में 10वीं कक्षा में ज़िला टॉप करने वालीं अन्वी सिंह को शुक्रवार को एक दिन के लिए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) बनाया गया। डीसी के तौर पर उन्होंने भूकंप मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से बातचीत की। मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ज़िला प्रशासन ने ‘डीसी फॉर ए डे’ अभियान शुरू किया है।