10वीं कक्षा के मौजूदा बैच पर लागू नहीं होगी थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी, CBSE ने जारी की गाइडलाइंस
CBSE ने त्रि-भाषा नीति को लागू करने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने साफ किया कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में कक्षा-10 के छात्रों पर यह नई भाषा नीति लागू नहीं होगी। वहीं, कक्षा VII, VIII और IX में अभी पढ़ रहे छात्रों को कक्षा X में जाने पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी।