10वीं पास एसी मकैनिक ने लकड़ी व लोहे से बनाया इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के एक 10वीं पास अली कुमैल नामक एसी मकैनिक ने लकड़ी और लोहे से इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाया है। कुमैल ने ट्रैक्टर में 40% लकड़ी और 60% लोहे का इस्तेमाल किया है। 'द बेटर इंडिया' के अनुसार, कुमैल ने अपनी कमाई से करीब ₹50,000 जमा किए और नौकरी से समय निकालकर ट्रैक्टर बनाने का काम शुरू किया।