10वीं फेल उद्यमी को लोगों ने कहा 'निकम्मा', अब उनकी कंपनी कमा रही सैकड़ों करोड़
हैदराबाद की कंपनी आज़ाद इंजीनियरिंग के फाउंडर राकेश चोपदार को 10वीं कक्षा में फेल होने पर उनके परिजन 'निकम्मा' बोलते थे। उन्होंने शुरुआत में पिता की फैक्ट्री में काम करना शुरू किया और वहां इंजीनियरिंग के अपने कौशल को निखारा। 2008 में ₹2 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी से आज़ाद इंजीनियरिंग 2023-24 में ₹350 करोड़ के राजस्व वाली कंपनी बनी।