10वीं फेल निकला खुद को न्यूमेरोलॉजी का ज्ञाता बताने वाला रेप का आरोपी 'कैप्टन बाबा'
नासिक (महाराष्ट्र) में कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी अशोक खरात उर्फ 'कैप्टन बाबा' के हाईस्कूल की मार्कशीट की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दिख रहा है कि वह गणित विषय में फेल हो गया था। खुद को अंकशास्त्र यानी न्यूमेरोलॉजी का विशेषज्ञ बताने वाले अशोक पर रेप समेत कई तरह के अपराधों के आरोप लगे हैं।