सीआईएससीई ने जारी किया 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का परिणाम
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशन्स (सीआईएससीई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा की आईएससी व 10वीं कक्षा की आईसीएसई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी अपना परिणाम results.cisce.org पर अपनी जानकारी दर्ज कर देख सकते हैं। इस साल आईसीएसई परीक्षा में 99.47% (2.42 लाख) और आईएससी परीक्षा में 98.19% (98,088) विद्यार्थी पास हुए हैं।